बिरोदा में गणेश विसर्जन के जुलूस पर पथराव लेकिन स्थिति नियंत्रण में

बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में श्री गणेश विसर्जन के जुलूस एवं हनुमान चालीसा के दौरान समाज विशेष के लोगों द्वारा किए गए पथराव में 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं , प्रशासन 3 लोगों के घायल होने की 8 बात कर रहा हैं। जबकि 6 लोग राउंडअप किए गए हैं।

जिनसे पूछताछ की जा रही हे । मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हे । रात्रि 12 बजे के दरम्यान स्थानीय विधायक , पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस स्वयं थाना लालबाग पहुंची और देर रात तक स्थिति सामान्य होने तथा मामले पर नजर रखी हुई थी।

पुलिस अधिकारी , तहसीलदार , थाना प्रभारी लगातार स्थिति का आंकलन कर ग्राम विरोधा का भ्रमण कर रहे हे। रात्रि में थाना लालबाग पहुंचने वालो में युवा बेटा अमित मिश्रा, गजेंद्र पाटिल , धनराज महाजन सहित अनेक नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की बात कही है ।

Next Post

अगस्त में सुस्त रही वाहनों की खुदरा बिक्री

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) त्योहारी मौसम और जीएसटी में राहत के इंतजार में अगस्त में ग्राहकों ने अपनी खरीद टाल दी जिससे वाहनों की खुदरा बिक्री में सुस्ती देखी गयी। वाहन डीलरों के महासंघ (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अगस्त में यात्री वाहनों […]

You May Like