जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बिलहा तालाब के पास रेल्वे ट्रेक पर एक युवक पर ट्रेन धड़धड़ाते गुजर गई जिससे उसकी मौत हो गई युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को अनिल सैनी 30 वर्ष निवासी बजरिया जैन मंदिर क्वाटर पनागर ने सूचना दी कि सुबह अज्ञात व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि उसका भांजा आकाश सैनी उम्र 28 वर्ष निवासी बजरिया जैन मंदिर क्वाटर पनागर का मृत अवस्था में पड़ा वह जाकर देखा उसके भांजा आकाश सैनी का बिलहा तालाब के पास रेल्वे ट्रेक पर पड़ा था उसके भांजे की मौत ट्रेन से कटने से हुयी है।
