ग्वालियर: सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। हिन्दू सम्मेलन का आयोजन आज रविवार, 4 जनवरी को दोपहर 3 बजे पंत नगर पार्क, महलगांव में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतों के आर्शीवचन होंगे। मातृशक्ति एवं मुख्य वक्ता जीतेंद्र सिंह जादौन जी प्रचारक प्रांतीय अधिकारी मध्यभारत प्रांत उपस्थित रहेंगे।आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त हिन्दू समाज जन से आग्रह किया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम मैं भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।
