अमित शाह से मुलाकात की विष्णुदत्त शर्मा ने

भोपाल, 10 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सौजन्य भेंट की।

पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने वरिष्ठ पार्टी नेता श्री शाह से दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री शाह को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर बधाई दी।

इसके पहले श्री शर्मा ने दिल्ली में ही प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय से भी भेंट कर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से विजयी होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Next Post

चैम्पियंस ट्रॉफी में बुमराह के खेलने पर कल होगा फैसला

Mon Feb 10 , 2025
मुम्बई 10 फरवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर मंगलवार को फैसला करेगा। बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बुमराह ने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पीठ का स्कैन […]

You May Like