पुलिस ने किया मोबाइल टेरे गैंग का पर्दाफाश: चार बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश 

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मोबाइल टेरे गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 22 मोबाइल और 4 स्पोर्ट बाईक जब्त की गई है. आरोपी स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूट, झपटमारी करते थे. बाइक की नंबर प्लेट बदलकर आरोपी घटना को अंजाम देते थे. आरोपियों से अयोध्यानगर, पिपलानी क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न जगहों से छीने गए मोबाइल 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 11 लाख रु का सामान जब्त किया है. आरोपीगण, रास्ते में हाथ में मोबाइल कर चलने वालो को टारगेट करते थे. ज्यादा पैसा कमाने व मंहगे शौक पूरा करने के लिये आरोपी घटना को अंजाम देते थे. आरोपियों पर चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित पूर्व आपराधिक रिकार्ड दर्ज है.

पुलिस के मुताबिक 11 जून को फरियादी निखिल ओझा निवासी साकेत नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई. निखिल ने पुलिस को बताया कि उस तारीख को देर रात नरेला जोड से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे. इस दौरान एक मो.सा. पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा. फरियादी ने फोन नहीं छोडा तो दूसरे लडके ने छुरी अडाकर उनका मोबाईल फोन लूट लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुये संदिग्धो को चिन्हित किया गया. पुलिस ने चार आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा. मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये कुल 22 मोबाइल फोन के साथ ही 4 बाइक बरामद किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य घटनाओं के बारे में पुछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लुटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है. उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपीगण दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे. सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दुसरे या तीसरे दिन पैसों का हिसाब करता था. प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार रूपए का होता था, जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था. पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था. फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था. आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक फायनेंस की थी, दो बाईक चोरी की थी. घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी. प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हैं, जिनकी तलाश में थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगों के यहां पुलिस टीम ने दाबिश दी. मामले की जांच जारी है.

Next Post

अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ऊंचे निगरानी केंद्र स्थापित

Mon Jun 22 , 2026
श्रीनगर, 22 जून (वार्ता) जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले की पुलिस ने आगामी दो2 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रा मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक रूप से ऊंचे निगरानी केंद्र स्थापित किये […]

You May Like