जबलपुर: दतिया में पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में कुशवाहा युवा संघ जबलपुर ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष व गहन जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
संघ के संस्थापक रविंद्र कुशवाहा ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राम भजन नीलू कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, वृंदावन कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा, अजय कुशवाहा, एडवोकेट शुभम कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, देवकी पटेल, शनि कुशवाहा, संजय कनौजिया, गणेश कनौजिया, राम विश्वास कुशवाहा, हरिकांत कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र पटेल, राजू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, सोहन कुशवाहा, सुरेश वर्मा, संजय सेन, रवि कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, संत कुमार कुशवाहा, अंशुमान कुशवाहा, शोभित कुशवाहा, सुमित पटेल, शुभम सोनी, रवी दहिया, संतोष कुशवाहा, आशु जग्गू, निर्मल सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
