एसबीसी चुनाव में अब तक 94 प्रत्याशी बाहर

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की द्वितीय चरण की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड का 22वां दिन पूरा हो गया। कुल 122 प्रत्याशियों में से अब तक 94 चुनाव से बाहर हो चुके हैं। शुक्रवार को क्रमांक 70 डा. प्रवीण तिवारी (रीवा) और क्रमांक 102 शेख अलीम (इंदौर) के मतों की गणना के बाद दोनों एलिमिनेट हुए।

निर्धारित कोटा पार करने वाले सात प्रत्याशियों में राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, आर.के. सिंह सैनी, विवेक सिंह, संदीप मेहता, नित्यानंद मिश्रा और हितोषी जय हार्डिया शामिल हैं। इन्हें प्रक्रिया पूरी होने पर निर्वाचित माना जाएगा मतगणना में पुरुष प्रत्याशियों में नरेन्द्र कुमार जैन, मनीष तिवारी, जितेन्द्र कुमार शर्मा, गौरख मिश्रा और अखंड प्रताप सिंह बढ़त में हैं। महिला आरक्षण के कारण अंतिम पांच महिला प्रत्याशियों का समीकरण भी परिणाम में महत्वपूर्ण रहेगा।

Next Post

ए क्लास से बी क्लास नपा में सीएमओ का तबादला नियम विरुद्ध : हाईकोर्ट

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शहडोल नगर पालिका की सीएमओ आशा भंडारी के तबादले के मामले में एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने एकलपीठ के आदेश के विरुद्ध प्रस्तुत अपील निरस्त कर दी। दो जून 2026 को आशा भंडारी […]

You May Like

मनोरंजन