चलती ट्रेन की चपेट में आई तीन साल की बच्ची

सिंगरौली: जयंत में चलती ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची संजना खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सर्जन डॉ. नीलम (एनके) सोनी ने तत्परता दिखाते हुए समय पर सर्जरी की। गंभीर रूप से घायल बच्ची की सफल सर्जरी कर चिकित्सक ने उसकी जान बचा ली। डॉक्टर की सूझबूझ, तत्परता और चिकित्सकीय प्रयासों से बच्ची को नया जीवन मिला। इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सकों की जिम्मेदारी और समर्पण को रेखांकित किया है। बच्ची की जान बचाने में डॉ. सोनी की भूमिका की सराहना की जा रही है।

Next Post

टीआई दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर गृह नगर बरमंडल के लिए रवाना हुआ

Mon Nov 2 , 2026
हर आंख नम थी और माहौल गमगीन। दिवंगत टीआई श्री दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके गृह नगर बरमंडल के लिए रवाना हुआ। अपने साथी अधिकारी को विदा करते समय पुलिस अधिकारियों और परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। भावुक क्षणों में एसपी आदित्य मिश्रा भी स्वयं […]

You May Like