अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ऊंचे निगरानी केंद्र स्थापित

श्रीनगर, 22 जून (वार्ता) जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले की पुलिस ने आगामी दो2 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रा मार्ग और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक रूप से ऊंचे निगरानी केंद्र स्थापित किये हैं।

पुलिस ने बताया कि ऊंचे निगरानी केंद्र या मचान मोर्चों को प्रभावी ढंग से क्षेत्र पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों का जल्द पता लगाने और किसी भी उभरती स्थिति पर त्वरित कार्रवाई की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। इन महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात प्रशिक्षित कर्मी निरंतर सतर्क रहते हैं, जिससे व्यापक कवरेज और समन्वित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होती है।

इस बीच यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के हिस्से के रूप में अवंतिपोरा उप-जिले में सेना और सीआरपीएफ के साथ पुलिस द्वारा एक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य परिचालन तत्परता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का आकलन करना था। इस अभ्यास में विभिन्न आकस्मिक परिदृश्यों का अनुकरण शामिल था और इसका उद्देश्य भाग लेने वाले बलों के बीच समन्वय, संचार और प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करना था। वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यास की निगरानी की और तैनात कर्मियों की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

 

 

Next Post

तालाब में डूब रहे लड़के को पुलिसकर्मी ने बचाया, सीपीआर देकर पहुंचाया अस्पताल 

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। बडे़ तालाब में डूब रहे एक लडके को एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में ड़ालकर बचाया. लड़के को समय रहते पानी से निकाला कर सीपीआर दी गई. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. लड़के की हालत ठीक होने पर उसके परिजनों को सूचित कर बुलाया गया और उनके […]

You May Like