तालाब में डूब रहे लड़के को पुलिसकर्मी ने बचाया, सीपीआर देकर पहुंचाया अस्पताल 

भोपाल। बडे़ तालाब में डूब रहे एक लडके को एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान जोखिम में ड़ालकर बचाया. लड़के को समय रहते पानी से निकाला कर सीपीआर दी गई. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. लड़के की हालत ठीक होने पर उसके परिजनों को सूचित कर बुलाया गया और उनके हवाले लड़के को किया गया.

जानकारी के मुताबिक कमला नगर थाने में पदस्थ सउनि रामदरश यादव 20 जून को रात्रि गश्त पर थे. इस दौरान उनके साथ चालक मोहन बंजारा की भी थे. रात्रि गश्त करीब एक बजे, जब दोनों सैरसपाटा पहुंचे तो वहां पर एक कार खड़ी दिखी. तालाब के किनारे कुछ लोग भी खडे थे. उन्होने बताया कि एक व्यक्ति तालाब में अभी अभी कूद गया है. सउनि रामदरस यादव ने बिना देर किये पानी में कूद कर एक अन्य व्यक्ति की मदद से डूब रहे लडके को बेहोसी की हालत में तालाब के किनारे निकाला. सउनि रामदरस यादव व मौजूद लोगों ने तुरन्त ही लड़के को सीपीआर दिया. मामले की सूचना तुरंत ही कन्ट्रोल रूम व 108 को दी गई. इसके साथ थाने की में चार्ली में लगे पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया. एफआरव्ही में डूबे हुये लड़के को बिन देर किये 1250 अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान होश में आने पर लड़के से उसके बारे में पूछताछ की गई. कमलानगर निवासी लड़के के परिजनों को तुरंत ही अस्पताल बुलाया गया और सुपुर्द किया गया.

Next Post

संदिग्ध हालत में युवती की मौत

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में संदिग्ध हालत में एक युवती की मौत हो गई. युवती की हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पुहंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय वंदना मीणा ग्रामीण इलाके में रहती थी. युवती कई महीने से बीपी […]

You May Like