संदिग्ध हालत में युवती की मौत

भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में संदिग्ध हालत में एक युवती की मौत हो गई. युवती की हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पुहंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय वंदना मीणा ग्रामीण इलाके में रहती थी. युवती कई महीने से बीपी और पेट दर्द की बीमारी से परेशान थी. रविवार को देर वंदना की तबीयत खराब होने पर उसने गलती से अपनी मां की शुगर की दवा ले ली. इससे उसकी हालत लगातार खराब होने लगी. परिजन तुरंत लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहाँ इलाके के दौरान वंदना की मौत हो गई. अस्पताल की सूचना पर पहुंची बैरागढ़ थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना किया. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

राजनाथ सिंह आज रात लखनऊ पहुंचेंगे, सीधे अलीगंज अग्निकांड स्थल जाएँगे

Mon Jun 22 , 2026
लखनऊ, 22 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात लखनऊ पहुंचेंगे। वे अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के घटनास्थल का जायजा लेने के बाद किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी […]

You May Like