
सीधी। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि के लिए ओबीसी समाज का एक-एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। मोदी जी का विजन केसरिया को विश्व में फैलने की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिससे भारत आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय मानस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कही। श्री पाटीदार ने कहा कि व्यवसाय और सेवा के जितने भी कार्य हैं बढई, सोनारी, धोबी, मोची, किसानी, सब्जी व्यवसाय सहित सभी व्यवसाय में ओबीसी समाज अग्रणी है। यह समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक-एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ओबीसी वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के साथ जुडक़र मोदी जी के ऐतिहासिक विजन के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने जन संघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक की प्रमुख उपलब्धियां का बखान बड़े ही आक्रामक अंदाज में किया, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालियो की गडग़ड़ाहट, भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के उद्घोष के साथ किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ओबीसी समाज को जोडक़र भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप सिंह, राम सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विश्वबंधुधर द्विवेदी, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, अखिलेश पाण्डेय, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव सहित सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
००
पाटीदार के आगमन से मोर्चा को मिलेगी मजबूती: रीती
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार का अभिनंदन के साथ कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार के नगर आगमन से ओबीसी मोर्चा को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। ओबीसी मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजाति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा।
००
आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इसके पश्चात स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार स्वागत हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान का ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए शॉल से अभिनंदन किया। स्वागत भाषण ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन चेतमणि सोनी और आभार प्रदर्शन पार्षद पूनम सोनी ने किया।
०००००००००००००
