ठेकेदार का भुगतान अटका, 45 वार्डों की जलापूर्ति ठप

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली में सोमवार से जलापूर्ति व्यवस्था ठप होने से शहर की कई बस्तियों में पेयजल संकट गहराने लगा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा जलापूर्ति का कार्य देख रहे ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते श्रमिकों का पारिश्रमिक भी लंबित है और जलापूर्ति प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार अमृत जल योजना के तहत घरों तक पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन भुगतान संबंधी विवाद के कारण मंगलवार को भी नगर निगम के सभी 45 वार्डों में जलापूर्ति बंद रहने की जानकारी सामने आई है। दो दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण रहवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम और ठेकेदार के बीच भुगतान का मामला आम नागरिकों पर भारी पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर भुगतान विवाद का खामियाजा शहर की जनता कब तक भुगतेगी।

Next Post

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को बातचीत से सुलझाने का आदेश दिया

Tue Nov 3 , 2026
तेहरान 03 नवंबर (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को बातचीत से सुलझाने का आदेश दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री पेज़ेशकियन ने कहा, “हम इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं। इसके […]

You May Like