
सिंगरौली । म.प्र. शासन के पीएचई मंत्री एवं सिंगरौली जिले के प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके कल रविवार की सुबह 8:55 बजे मोरवा गेस्टहाउस पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री शक्तिपूंज ट्रेन से मोरवा आएंगी और 10 बजे सूर्या भवन विंध्यनगर में प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद शाम भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगी।
