अमरवाड़ा पुलिस ने जब्त की 63 लीटर अवैध शराब

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा पुलिस ने गुरूवार की देर रात छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 63 लीटर अवैध शराब जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि काले रंग की हिरो स्पलेंडर बाइक से 02 व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रुप से शराब लाई जा रही है. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते अमरवाड़ा में छिंदवाड़ा मेन रोड़ हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर उक्त बाइक को रोककर चैक किया इस दौरान उनके पास रखी दो बोरी की जांच की तो पुलिस ने दोनों बोरी में अवैध रूप से शराब रखी हुई पाया. इस पर पुलिस ने अमरवाड़ा निवसी ओमकार उर्फ रित्तु पिता शिवकरण वर्मा 30 वर्ष और अमरवाड़ा निवासी सुमित पिता घंसु वर्मा 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 350 नग देशी शराब कुल 63 लीटर शराब जब्त कर उनके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अब पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है कि आखिर दोनों आरोपी अवैध शराब किस स्थान से ला रहे थे. उक्त कार्रवाई में अमरवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे , सउनि करतार सिंह बघेल, आर. ललित परतेती, आर. नरेन्द्र सनोडिया की विशेष भूमिका रही.

Next Post

बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयो ने फोड़े पटाखे   

Fri Nov 14 , 2025
मुलताई। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़ कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बिहार विधानसभा चुनाव […]

You May Like