चंडीगढ़ में तीरंदाजी प्रतियोगिता 21 से 22 अगस्त तक

चंडीगढ़, 06 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 से 22 अगस्त 2025 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रपत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से या लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित तीरंदाजी कोचिंग सेंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
(प्रवेश प्रक्रिया) प्रवेश केवल संबंधित प्रतिभागी की प्रत्यक्ष रूप से प्रमाणिकता की जांच के पश्चात कोचिंग सेंटर पर ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को मैच के दौरान जलपान भी प्रदान किया जाएगा।
(पात्रता मानदंड) प्रतिभागी या तो चंडीगढ़ निवासी होने चाहिए अथवा चंडीगढ़ स्थित किसी स्कूल/कॉलेज के छात्र होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज: जन्म एवं मृत्यु पंजीयक द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड संबंधित संस्थान से जारी स्कूल/कॉलेज पहचान पत्र या बोनाफाइड प्रमाण पत्र
(अंडर) 14 वर्ग हेतु प्रतिभागी की जन्मतिथि 01.01.2012 या उसके बाद की होनी चाहिए
(अंडर) 19 वर्ग हेतु प्रतिभागी की जन्मतिथि 01.01.2007 या उसके बाद की होनी चाहिए
एक प्रतिभागी केवल एक आयु वर्ग में ही भाग ले सकता है।

Next Post

भारतीय एथलीट विश्व खेल 2025 के पांच खेलों की 23 पदक स्पर्धाओं में लेंगे हिस्सा

Wed Aug 6 , 2025
चेंगदू (चीन), 06 अगस्त (वार्ता) भारतीय एथलीटों की 17 सदस्यीय टीम आज से शुरु हो रहे विश्व खेल 2025 के 12वें संस्करण की पांच खेलों की 23 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी। इस बार विश्व खेलों में 34 खेलों और 60 विधाओं में 253 पदक स्पर्धाएं होंगी। पॉवरबोटिंग और चीयरलीडिंग […]

You May Like