चेंगदू (चीन), 06 अगस्त (वार्ता) भारतीय एथलीटों की 17 सदस्यीय टीम आज से शुरु हो रहे विश्व खेल 2025 के 12वें संस्करण की पांच खेलों की 23 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी।
इस बार विश्व खेलों में 34 खेलों और 60 विधाओं में 253 पदक स्पर्धाएं होंगी। पॉवरबोटिंग और चीयरलीडिंग को पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
भारत इनमें से कुल पांच खेलों तीरंदाजी, बिलियर्ड्स, रैकेटबॉल, रोलर स्पोर्ट्स या स्केटिंग और वुशु में 23 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा।
भारत के तीरंदाजी दल में अभिषेक वर्मा और परनीत कौर, स्पीडस्केटर वेलकुमार आनंद कुमार और आर्यनपाल सिंह घुमन, तथा वुशु एथलीट नाओरेम रोशिबिना देवी, मधुरा धमनगांवकर शामिल हैं। भारत मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में भी भाग लेगा, जो कि लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में भी शामिल होगी।
भारतीय एथलीटों के लिए विश्व खेल 2025 का कार्यक्रम इस प्रकार है:-
तीरंदाजी:पुरुष और महिला कंपाउंड सात से नौ अगस्त किंगलॉन्ग लेक पार्क में
तीरंदाजी: मिश्रित टीम आठ अगस्त किंगलॉन्ग लेक पार्क में
बिलियर्ड्स: मिश्रित हेबॉल 10 से14 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम
बिलियर्ड्स: पुरुष स्नूकर 10 से 14 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम
बिलियर्ड्स: महिला स्नूकर 10 से 13 अगस्त सिविल एविएशन फ्लाइट यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना टिएंफू कैंपस जिमनेशियम
वुशु: सांडा इवेंट्स 10 से 12 अगस्त हाई-टेक जोन स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेशियम
रोलर स्पोर्ट्स: स्पीड स्केटिंग ट्रैक इवेंट 12 से 13 अगस्त चेंगदू रोलर स्पोर्ट्स सेंटर
रैकेटबॉल: पुरुष और महिला एकल 13से 17 अगस्त हाई-टेक जोन स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेशियम
रोलर स्पोर्ट्स: स्पीड स्केटिंग रोड इवेंट 14 से 15 अगस्त चेंगदू रोलर स्पोर्ट्स सेंटर
रैकेटबॉल: मिश्रित युगल 15 से 17 अगस्त हाई-टेक जोन स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेशियम
रोलर स्पोर्ट्स: पुरुष स्लैलम क्लासिक इनलाइन फ्रीस्टाइल 17 अगस्त चेंगदू रोलर स्पोर्ट्स सेंटर
रोलर स्पोर्ट्स: महिला स्लैलम क्लासिक इनलाइन फ्रीस्टाइल 17 अगस्त चेंगदू रोलर स्पोर्ट्स सेंटर

