
रीवा। स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत खेल विभाग मे नियमित व्यायाम निर्देशकों को किनारे कर संभाग स्तरीय खेल मे अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों को प्रमुख प्रबन्धक बनाकर खेल विभाग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. जबकि अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों का कार्य अध्ययन अध्यापन है. गौरतलब है शास. उ. मा. वि. महसाव भे कार्यरत रेसी कुरेशिया अध्यापक संवर्ग को सम्भागस्तर के खेल में 2 बार प्रमुख प्रबन्धक बनाया गया वहीं धर्मेन्द्र पाण्डेय सहा. शिक्षक मऊगंज को प्रमुख प्रबन्धक बनाया गया जबकि इनका काम अध्यापन का है. यही नही नियमित व्यायाम निर्देशक 13 हैं जिन्हें नजरअंदाज कर पैसे का बंदरबांट किये जाने का आरोप लगाया गया है. ऐसी स्थित मे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खिलाडियों का भविष्य क्या होगा. जब प्रबन्धक का खेल से कोई सम्बन्ध ही नही यही नही व्यायाम निर्देशक की ट्रेनिंग शिवपुरी मे होती है और ऐसे ट्रेण्ड कर्मचारी होने के बाद कृपा पात्र जिला व संभाग का काम देख रहे है. यही नही राज्य स्तर खेल मे सेवानिवृत्त पी.टीआई के नाम नाम कमेटी मे रखकर पुस्तिका प्रकाशित कराई गई है जो खेल जगत की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
