बाबा मठारदेव मेला मे स्थानीय कलाकारों को महत्व दिए जाने कि मांग, ज्ञापन सौंपा

सारनी: श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले मे स्थानीय कलाकारो को महत्व दिए जाने कि मांग जोर पकड़ रही है. कलाकार एकता मंच ने नपा सीएमओ को ज्ञापन दिया है.कलाकार एकता सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कसरादे,सचिव मदन चौधरी ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को बाबा मठारदेव मेले मे स्थानिक कलाकारों को महत्व देते चले आ रहे हैं लेकिन इस बार स्थानिक कलाकारों को महत्व नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से डेढ़ सौ से अधिक कलाकारों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

कलाकार एकता सेवा संगठन के भूपेंद्र बाडोनिया का कहना है कि उनके माध्यम से कलेक्टर को शिकायत करके स्थानिक कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थान देने की मांग की जाएगी.उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की नजर अंदाज करने पर पालिका कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन सौंपने वालों में मदन चौधरी, दिलीप बारस्कर,प्रकाश कसरादे,माला नागले,भूपेंद्र बडोनिया,मनोज कांमडे, अजय बांण, दिनेश वर्मा, सागर सोलंकी सहित अन्य कलाकार एकता सेवा संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्या है पूरा मामला
नगर पालिका परिषद की बैठक में विधायक प्रतिनिधि एव पार्षदो ने मुंबई से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए कलाकार मांगए जाने पर सहमति रखी थी जिसकी वजह से स्थानी कलाकारों को बाबा मठारदेव मेले में महत्व नहीं दिया जा रहा है. चार बड़े कार्यक्रम मुंबई के कलाकारों के माध्यम से मठारदेव मेले में कार्यक्रमआयोजित किए जाएगा. जिसकी वजह से स्थानिक कलाकारों को स्थान नहीं मिल पा रहा है। जबकि स्थानिक कलाकारों को बाबा मठारदेव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थान देना चाहिए यह उनका मौलिक अधिकार है.
इनका कहना है
परिषद में तय किए गए कार्यक्रम के अनुरूप मुंबई से चार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले मे स्थानीय कलाकारों को दो कार्यक्रम आयोजित करने का प्रपोजल तैयार किया गया है. जिसमे स्थानीय कलाकारों को महत्व दिया जाएगा.लेकिन कुछ लोग अनावश्यक इसमें प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने का काम कर रहे हैं जो ठीक नहीं है।
किशोर बरदे अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सारनी

Next Post

रिजर्व फॉरेस्ट में घास काटने गए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, जंगली जानवरों ने खाया शव

Sun Nov 16 , 2025
बेगमगंज: बरखुआ गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरखुआ गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट से गांव का थानसिंह नामक व्यक्ति निकलकर जा रहा था , तो उसने […]

You May Like