
ब्यावरा। मुल्तानपुरा स्थित मधुमिलन फेक्ट्री के समीप सोमवार की देर
शाम को एक टेंट हाऊस के गोदाम एवं ऑटो पार्टस की दुकान में आग लगने से काफी नुकसान होने की जानकारी है. स्थानीय नपा सहित आसपास से फायर ब्रिगेड बुलाई गई.
जानकारी के अनुसार मधुमिलन फेक्ट्री के समीप
मनोज पालीवाल के मकान में स्थित उनके टेंट हाउस के गोदाम एवं ऑटो पार्टस की दुकान में देर शाम को एकाएक आग सुलग उठी. देखते ही देखते आग ने भयावह रुप ले लिया. आग बुझाने के काफी प्रयास किए गये. नपा की फायर ब्रिगेड एवं आसपास से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. आगजनी में काफी नुकसान होने की जानकारी है.
