महाराष्ट्र के युवक की खेत में संदिग्ध लाश मिलने से फैली सनसनी  

पांढुरना। महाराष्ट्र के युवक की ग्राम आजनगांव के एक कृषक के खेत में बने जलाशय में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे बड़चिचोली पुलिस के अधिकारी जांच में जूट गए। घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चाओं का बाजार गर्म है ।

बड़चिचोली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम आजनगांव के प्रगतिशील कृषक केकतपुरे के खेत में बने जलाशय में एक युवक का शव दिखाई देंने की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल स्वयं घटना स्थल पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मृतक युवक के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया,मृतक युवक की पहचान रामु पिता राजेराम कुसराम 40 तारा थाना खापा जिला नागपुर के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टव्य में मृतक युवक का शव लगभग 3 से चार दिन पुराना होना प्रतीत हो रहा है,युवक की मौत कैसे हुई इसको लेकर पुलिस जांच में जूट गई है,पोस्टमार्टम बाद ही वस्तुस्थिति ज्ञात हो पायेंगी,पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पांढुरना भेजा गया है,जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएंगा,वहीं महाराष्ट्र के युवक की पांढुरना क्षेत्र के ग्राम आजनगांव के कृषक के सुनसान खेत में बने जलाशय में इस तरह संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से ग्राम में अनेकों प्रकार की जनचर्चाओं का बाजार गर्म है ।

Next Post

खानापूर्ति के बजाय लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करे विभाग

Tue Feb 10 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संभाग के कृषि, सहकारिता, बैंकिंग और विपणन से जुड़े विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में कमिश्नर ने खाद, बीज […]

You May Like