सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस
जबलपुर: पिसनहारी में एक बुजुर्ग की लाश घंटों सडक़ किनारे पड़ी रही। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। बाद में जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तो पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल भेजा गया।मोक्षा संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि पिसनहारी में लावारिस बुजुर्ग 65 वर्ष की लाश सडक़ किनारे पड़ी मिली।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस सुबह से दोपहर शाम तक नहीं पहुंची, तब राहगीर संतोष तिवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर कॉल किया। जिसके बाद शाम पांच बजे पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पीएम कक्ष में रखवाया। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
