जबलपुर: नगर निगम कन्या शालाओं में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने नवाचार करते हुए बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की 4 कन्या शालाओं में सी.एस.आर. फंड से आई.डी.बी.आई. बैंक के द्वारा प्रदत्त सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गइंर् है। जहां पर बच्चियों को नि:शुल्क रूप से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराये जायेगें।
मंगलवार को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का वितरण एम.आई.सी. सदस्य अंशुल राघवेन्द्र यादव, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राचार्यों की उपस्थिति में किया गया और साथ ही बच्चियों को नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ देने प्राचार्यों को निर्देशित किया गया। वेंडिंग मशीन वितरण के दौरान निगमायुक्त प्रीति यादव ने कहा कि इस सुविधा से बच्चियों को एक ओर स्वास्थ्य और स्वच्छता में लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन करने हेतु उनका आत्मविशवास भी बढ़ेगा।
