इंदौर: अरबिंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में काम करने वाले सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11 बजे कि हैं. पुलिस को सूचना मिली कि अरविंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की. जांच में पता चला कि लवकुश चौराहे के पास रहने वाले 50 वर्षीय मृतक सोनू पिता सेवाराम ने आत्महत्या की है. पुलिस को पता चला कि सोनू खटवा लंबे समय से अरबिंदो अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था. वह शवों के पोस्टमार्टम में भी मदद करता था. जिस स्थान पर वह कई शवों का पोस्टमार्टम कर चुके थे, अब वहां उनका भी पोस्टमार्टम होगा।
कारणों की जांच जारी
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनू कुछ दिनों से परेशान थे. उनकी परेशानी की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस उनके आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
परिवार से संपर्क की कोशिश
पुलिस ने मृतक के परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके.
