अंबेडकर पर टिप्पणी मामले में बार के पूर्व अध्यक्ष एड. मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज

ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा पर ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है।दलित संगठन और ओबीसी महासभा सहित कांग्रेस ने आज एसपी ऑफिस का घेराव कर एडवोकेट मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। एड. मिश्रा ने अपने खिलाफ कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि वे किसी भी दवाब या प्रशासनिक कार्रवाई के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सोच किसी जाति या वर्ग विशेष के खिलाफ न होकर राष्ट्रहित में है जिसे वे बदल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वोटों की राजनीति के चलते प्रशासन ने कुछ लोगों के दवाब में आकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इस बीच कुछ ब्राह्मण संगठनों ने अनिल मिश्रा के समर्थन में कल एसपी ऑफिस के घेराव की चेतावनी दी है।

Next Post

गगन हत्याकांड में लापरवाही पर एसआई सस्पेंड

Mon Oct 6 , 2025
कटनी। माधवनगर क्षेत्र में हाल ही में हुए गगन हत्याकांड के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के आरोपियों में शामिल साहिल वाधवानी द्वारा दो दिन पहले ही माधवनगर निवासी रॉकी मोटवानी के घर पर अपने साथियों के साथ हमला किया गया था। इस […]

You May Like