यात्री बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 6 घायल

श्योपुर: एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर हुई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में बैठी सवारियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों ने फरार बस का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बस लेकर भागने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बस और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Next Post

चोरों ने तीन घरों में घुस कर लाखो का माल उड़ाया

Sun Jun 14 , 2026
भिंड: मछण्ड चौकी क्षेत्र में चोरों ने आतंक बरपाते हुए तीन घरों में घुस कर लाखो का माल उड़ा दिया।मछण्ड चौकी अंतर्गत आने वाले लोहचरा गांव में इन्द्रजीत सिंह, राकेश सिंह, सुजान सिंह के तीन घरों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल चुरा लिया। पुलिस तफ्तीश में जुटी […]

You May Like