एपिसोड धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ। अमल और प्रणित में बहस हुई। नॉमिनेशन टास्क में तान्या ने लगभग पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया, जिससे एविक्शन की तलवार सब पर लटक गई।
‘बिग बॉस 19’ में ग्रैंड फिनाले से पहले घर के कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव चरम पर है। वीकेंड का वार के बाद सोमवार का दिन नॉमिनेशन टास्क लेकर आया, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। एपिसोड की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देकर हुई, जिनका सोमवार को निधन हो गया।
एपिसोड में आगे, अमल मलिक और प्रणित मोरे के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जब अमल ने प्रणित से शिकायत की कि उन्होंने उन्हें ‘लूजर’ क्यों कहा। प्रणित ने अपनी बात रखते हुए अमल को बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। इसके अलावा, फरहाना और मालती के बीच भी छोटी सी लड़ाई हुई, जो इस बात का संकेत है कि फिनाले से पहले घर में रिश्तों में और कड़वाहट आएगी।
