कनाडा के कालगरी पहुंचे मोदी

कालगरी 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में कनाडा के कालगरी पहुंच गयए हैं जहां वह अल्बर्टा के कानानास्की में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का कालगरी हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा भारत को आउटरीच अतिथि देश के रूप में 2025 के जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किये जाने पर यहां पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यह लगातार छठी बार है जब भारत एक अतिथि देश के रूप में जी7 में भाग ले रहा है, जो मौजूदा समय में विश्व मंच पर भारत के महत्व को रेखांकित करता है।

जी-7 में भारत ऊर्जा, सुरक्षा, नवान्वेषण, एआई, क्वांटम जैसी नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बात करेगा, जो समकालीन विषय हैं और हम सभी को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

 

Next Post

जम्मू कश्मीर में मतदाता जागरुकता के प्रसार के लिए स्वीप वैन चलायी जायेगी

Tue Jun 17 , 2025
जम्मू (वार्ता) जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव वर्मा ने सोमवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में लोगों, खासकर युवाओं के बीच मतदाता जागरुकता के प्रसार के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) वैन चलायी जायेगी। श्री वर्मा ने यहां निर्वाचन भवन मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद […]

You May Like

मनोरंजन