संविधान दिवस पर आज आएगा सपा का ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया है। इसके साथ ही ‘सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ का नारा भी जोड़ा गया है। घोषणा पत्र के जरिए सपा 2027 के चुनावी मुकाबले के लिए अपनी प्राथमिकताओं और राजनीतिक एजेंडे को सामने रखेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग पर विशेष जोर रहेगा। ऐसे में इस मैनिफेस्टो को सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के मुद्दों के साथ 2027 के चुनावी समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार किए जा रहे इस घोषणा पत्र में संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा को अभियान के प्रमुख मुद्दों के रूप में शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पीडीए समाज के साथ महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े वादों को भी प्रमुखता मिलने की संभावना है।

क्षेत्रीय मुद्दों पर भी रहेगा फोकस

सपा की रणनीति केवल एक प्रदेशव्यापी घोषणा पत्र तक सीमित रहने की नहीं है। इसके बाद अलग-अलग मंडलों और जिलों की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय घोषणा पत्र लाने की भी योजना है। इससे पार्टी स्थानीय मुद्दों को सीधे अपने चुनावी एजेंडे से जोड़ने की कोशिश करेगी।

Next Post

इम्तियाज अली की ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज, अदिति राव हैदरी-अविनाश तिवारी के रिश्ते में आएगा नया मोड़

Thu Nov 26 , 2026
इम्तियाज अली की नई ड्रामा सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल स्टारर यह सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इम्तियाज अली की अपकमिंग ड्रामा सीरीज ओ साथी रे का ट्रेलर जारी कर […]

You May Like