
मन्दसौर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिला अध्यक्ष का चयन हेतु मंदसौर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक विधायक मनीष यादव, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय, जिला प्रभारी जयवर्धन सिंह, सह प्रभारी हेमंत सिंह चौहान मंदसौर जिले के 14 से 19 जून तक 6 दिवसीय संयुक्त दौरे पर आ रहे है। दौर में उनके साथ विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन सहित सभी वरिष्ठ नेतागण भी रहेंगे। 16 से 19 जून तक जिले की विधानसभाओं में भ्रमण कर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।
