बस मालिकों ने कहा धोखा हुआ,अब सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक का इन्तजार

सतना। आईएस बी टी में बस स्टैण्ड स्थानातरित किए जाने के विरोध मेें बस मालिकों ने प्रशासन के बढ़ रहे दबाव का विरोध करने का मन बना लिया है.बस मालिकों ने बस आर्नर एसोसिएशन के अगुवाई में गुरूवार को उनके साथ सरकार और नगरनिगम द्वारा की जा रही अनदेखी का विरोध करने का संयुक्त निर्णय लिया.

पुराने बस स्टैण्ड स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से राजेश सिंह गहरवार,राकेश तिवारी,विक्रम सिंह बघेल,सागर गुप्ता और रत्नाकार चतुर्वेदी शिवा एवं राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि जब आईएस बी टी का प्रस्ताव बनाया गया था.तब जनप्रतिनिधियों ने यह नहीं बताया था कि भविष्य में शहर की जनता को वर्तमान से पांच किलोमीटर दूर चल कर बस पकडने के लिए मजबूर होना पडेगा.बस मालिकों के साथ किए गए धोखे का जिक्र करते हुए बस मालिकों ने बताया कि तब शहर के विस्तार की बात कह कर एक और बस स्टैण्ड बनाए जाने की बात कही गई.तब भी किसी बस मालिक या एसोसिएशन से किसी प्रकार की सलाह नहीं ली गई.न ही कभी नगर निगम या स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने किसी प्रकार का विचार विनिमय किया.राजनैतिक प्रभाव के चलते अब आधे अधूरे बस स्टैण्ड में स्थानातरित करने की साजिश की जा रही है.बस मालिकों का कहना है कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं वहां भारी अभाव है.पुराने बस स्टैण्ड आठ एकड जमीन आम आदमी की सुविधा से छीन कर बेचने की साजिश की जा रही है.बस मालिको का कहना था कि आम जनता को तकलीफ में डालकर प्रशासन उनकी जेब से अतिरिक्त पैसे निकलवाने में आमदा है.वर्तमान में स्थिति यह है कि जितना लोगों को आने जाने में किराया नहीं खर्च करना होगा उससे अधिक अस्पताल,कलेक्ट्रेट,कचहरी और रेलवे स्टेशन पहुचने के लिए खर्च करना पड रहा है.उन्होने बताया कि बसों में आमतौर पर कम आमदनी वाले लोग ही ज्यादा उपयोग करते है.इसके बाद दूरदराज के गांवों से पढने वाले बच्चे बसों से प्रतिदिन आवागमन करते है.ऐसे में उनसे बीच शहर के बस स्टैण्ड की सुविधा छीन कर प्रशासन और नगर निगम कौन सी नई सुविधा दे रहा है.इसे समझा जा सकता है.बस मालिकों ने बताया कि उनकी अन्तिम उम्मीद सडक़ सुरक्षा समिति से है.अगर समिति ने बस संचालकों की बात को महत्व दिया तो ठीक नहीं तो एक बार फिर जिले की जनता को दिक्कत झेलने के लिए विवश होना पडेगा.उन्होने कहा कि देश का हर नागरिक अपने अधिकारों को जानता है उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती है.

Next Post

RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात

Fri Feb 6 , 2026
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाइनल में दिल्ली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फ्रेंचाइजी की इस जीत पर विराट कोहली ने ट्वीट करके टीम को बधाई दी है। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से […]

You May Like