वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में निवेश आवश्यक: गुटेरेस

वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में निवेश आवश्यक: गुटेरेस

जिनेवा /नई दिल्ली 20 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी के लिए समान स्वास्थ्य सेवा का आह्वान करते हुए कहा है कि वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में निवेश बहुत आवश्यक है।

श्री गुटेरेस ने मंगलवार को जिनेवा में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पहले से कहीं अधिक विश्व को एक सुसंगत वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे की आवश्यकता है जो संकटों पर तेजी से प्रतिक्रिया दे सके तथा सभी के लिए सुरक्षा और कल्याण को मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने सामूहिक तैयारियों में गहरी खामियों को उजागर किया है । जब तक सभी सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

इसको ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बहुलवाद आधारित एक समझौता किया है जो सबको समान स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन देता है।

श्री गुटेरेस ने कहा कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और दुनिया को सुरक्षित रखने तथा कमज़ोर लोगों की सेवा करने के साझा लक्ष्य के लिए एकजुट होना विश्व स्वास्थ्य संगठन का दीर्घकालिक मिशन है। यह ऐसे समय में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जब स्वास्थ्य और विकास के लिए धन में भारी कटौती की जा रही है और सैन्य खर्च रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया हो। उन्होंने कहा कि वर्षों की बातचीत और समझौते के बाद विशेष ऐतिहासिक समझौते पर विचार करने के लिए एक साथ हैं। वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है। यदि इसे अपनाया जाता है, तो यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान के तहत वैश्विक तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन के बाद दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि महामारियों के खिलाफ वैश्विक तैयारियों को मजबूत करने के लिए, स्वास्थ्य संबंधी खतरों का जवाब देने में समानता और एकजुटता सुनिश्चित करने और अगली पीढ़ी के लिए स्वास्थ्य को एक मौलिक मानव अधिकार के रूप में बनाए रखने के वादे को कायम रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का संबंध सिर्फ आपातकालीन स्थितियों ही नहीं है।

गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर भी जोर होना चाहिए।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य की दिशा में प्रगति प्राथमिक देखभाल पर आधारित लचीली प्रणालियों के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही यह वर्ष 2030 एजेंडा – ‘सतत विकास के लिए’ को पूरा करने के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को संसाधनों के साथ जोड़ा जाना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में निवेश को मजबूत करके तथा सभी के लिए अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और निष्पक्ष विश्व के निर्माण के लिए आवश्यक स्थिरता सुनिश्चित करना आवश्यक होगा।

Next Post

कॉलोनी के पार्कों पर कब्ज़े पालतू मवेशी बाँध रहे,बच्चों के खेलने की जगह छिनी

Tue May 20 , 2025
भोपाल: कॉलोनियों में बने बच्चों के खेल कूद के पार्कों में अनधिकृत कब्ज़े कर लिए गए है, जिनमे कई ऐसी जगह है जहा वाहन पार्क किये हुए है तो कही घरों के मवेशियों को बाँध रखा है.जिसमे शिकायत का कोई फायदा नहीं हो रहा. क्योंकि कॉलोनी के भीतर अतिक्रमण हटाना […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।