जबलपुर: भेड़ाघाट के पास कलेक्टर दीपक सक्सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों की माने तो जिस वाहन से कलेक्टर की गाड़ी टकराई है, वह भी एक अधिकारी की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई लेकिन कार में खरोंच जरूर आया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब कलेक्टर दीपक सक्सेना पत्नी समेत कहीं जा रहे थे तभी पीछे से एक वाहन आया और टक्कर हो गई। पीछे से आ रहा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। विदित हो कि जबलपुर कलेक्टर का सोमवार को ही तबादला हुआ है, उन्हें पदोन्नत करके आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है।
