ग्वालियर जेल में बड़ा बदलाव! अब कैदियों और परिजनों की मुलाकात के समय भी बदला

ग्वालियर। ग्वालियर सेंट्रल जेल में नए अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जेल प्रशासन अब व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है।

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि कैदियों और उनके परिजनों की मुलाकात व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। पहले जहां मुलाकात के समय को लेकर परिजनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब नए समय निर्धारण से व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी।

जेल प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कैदियों के परिजनों को बेहतर सुविधा देना, भीड़ को नियंत्रित करना और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। नए अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद जेल में सुधार और पारदर्शिता की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

Next Post

निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, दो घायल 

Wed Jun 24 , 2026
मनासा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालाखेड़ा में निर्माणाधीन कुएं में कार्य के दौरान अचानक गीली मिट्टी धंस जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार रामप्रसाद ओकर पिता लालू […]

You May Like