ऑक्सफोर्ड के दो विद्यार्थियों का चयन

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंड्री स्कूल के 2 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले, प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है.

विद्यालय के कक्षा 11 वीं के छात्र भावेश परमार ने छठी टीएसआरकेकेओआई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं कक्षा 11 वीं की ही छात्रा आरोही पाराशर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया.इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाडिय़ों का चयन आगामी दिनों नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है. इस सफलता में कराटे कोच लखन ठाकुर का विशेष योगदान रहा.

प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने कहा कि खिलाडिय़ों की यह सफलता मेहनत, अनुशासन तथा खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है और भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे. इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन एड. जॉली कुरियन, प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन, डीईओ संजय सिंह तोमर, जिला खेल अधिकारी अताउल्लाखान, आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

Next Post

नपाध्यक्ष ने दी वार्ड को लाखों की सौगात

Tue Jan 20 , 2026
सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य कराए गए है और जहां पर भी आवश्यकता होती है, वहां निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं. सोमवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने 15 लाख से अधिक के तीन निर्माण कार्य का भूमि […]

You May Like