जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम नितिन सोनपाली 38 वर्ष निवासी गोरखपुर ने ग्वारीघाट रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसपी 7005 से कटंगा की ओर से घर लौट रहा था.
दोपहर लगभग 2-30 बजे कटंगा फ्लाई ओवर के बगल के रास्ते में काले रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी कार क्रमांक एमपी 20 जेड व्ही 9655 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दिया जिससे वह एक्टिवा सहित गिर गया उसे हाथ पैर, सिर कमर में चोटें आयीं। कार चालक टक्कर मारकर तेजी से भाग गया।
