अपराध करने घूम रहा बमबाज गिरफ्तार

जबलपुर: बेलबाग पुलिस ने अपराध करने घूम रहे बमबाज को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन सुअरमार बम जप्त किए गए। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि काली माई मंदिर के पास वंशकार मोहल्ला में अपराध करने की नीयत से सुअरमार बम लेकर घूम रहे शक्ति वंशकार 44 वर्ष निवासी प्रेमसागर बसोर मोहल्ला बेलबाग को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से तीन बम जब्त किए गए। पूछताछ करने पर स्वयं सुअरमार बम बनाना बताया। आरोपी खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी के पूर्व से 4 अपराध मारपीट के दर्ज है।

Next Post

रादुविवि में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रकरणों का सत्यापन, सभी कर्मियों को समान रूप से श्रमसाध्य भत्ते का भुगतान, समयमान अंतर राशि का भुगतान जैसे एक दर्जन से अधिक मांगों के निराकरण ना होने से नाराज कर्मचारियों ने दिनभर कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। जिससे मुख्य प्रशासनिक […]

You May Like