छात्रों को लेकर जा रहे आटो चालक पर हमला

रीवा, कालेज के छात्रों को लेकर जा रहे आटो पर सरहंगों द्वारा हमला कर दिया गया. चालक सहित चचेरे भाई को लाठी ठंडे से पीटा गया.

इस दौरान आटो में सवार छात्र जान बचाकर भाग खड़े हुए. अचानक हमला के पीछे असल वजह क्या है स्पष्ट नही हो पाया. चालक ने लूट का भी आरोप लगाया है. आरोप है कि हमलावरों ने आटों की किस्त जमा करने के लिये 10 हजार की जो रकम चालक ने अपने पास रखी थी उसे भी लूट लिया गया है साथ ही उसका मोबाइल भी हमलावर अपने साथ ले गए. फिलहाल घायल आटो चालक को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के करहिया से बोदाबाग रोड़ स्थित बीहर नदी पुल के पास जब आटो चालक आटो लेकर आ रहा था तभी आधा दर्जन की संख्या में सरहंगो ने रास्ता रोक कर हमला कर दिया. घायल विकास पाण्डेय ने बताया कि छात्रों को लेकर जब वह बोदाबाग की तरफ आ रहा था उसी दौरान मारपीट की गई. चचेरा भाई प्रदीप मौजूद था उसके साथ भी सरहंगो ने मारपीट की. इस दौरान छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, उसके बाद जान बचाकर छात्र भी भाग खड़े हुए. पीडि़त के मुताबिक हमलावर किस्त के लिये रखे रूपये भी अपने साथ ले गये.

Next Post

इंडियन आइडल-16' के फाइनलिस्ट तनिष्क का ऐतिहासिक स्वागत

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर। ‘इंडियन आइडल-16’ के ग्रैंड फिनाले से पहले संस्कारधानी के लाडले सपूत और शो के फाइनलिस्ट तनिष्क शुक्ला गुरुवार को अपने गृह नगर जबलपुर पहुंचे। शहरवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने तथा आगामी ग्रैंड फिनाले के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे तनिष्क का पूरे शहर […]

You May Like