भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को हरियाली देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार के लिए खुले। जुलाई सीरीज का यह तीसरा सत्र है जब मार्केट में तेजी देखी गई।
हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार, 3 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 376.23 अंक या 0.49 प्रतिशत उछाल के साथ 7,878.35 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 124.80 अंक या 0.52 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,300.50 पर बना हुआ है। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। मार्केट खुलते ही मशहूर टेक कंपनियों- इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।
खबर लिखे जाने तक बीसएई सेंसेक्स के टॉ-30 शेयर में 25 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, इस सीरीज के 5 स्टॉक गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड के लिए खुले। एचसीएल टेक 3.97% की तेजी के साथ 1120.30 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बाजाज फिनसर्व 2.48% 1902.20 पर ट्रेड कर रहा है।
बीएसई मिडकैप में गिरावट के साथ कारोबार
हालांकि, हफ्ते के आखिरी सत्र में बीएसई मिडकैप में गिरावट देखी जा रही है। जहां ये इंडेक्स 16.52 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,164.13 पर बना हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई पावर में इंडेक्स भी लाल निशान में झूलता हुआ नजर आ रहा है। इस इंडेक्स के ज्यादातर शेयर गिरकर ट्रेड कर रहे हैं।
