ईडी ने फिल्म निर्माता गोकुलम गोपालन के कार्यालयों पर छापे मारे

कोच्चि, 05 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में मलयालम फिल्म एम्पुरान के निर्माता एवं व्यवसायी गोकुलम गोपालन के कार्यालयों पर छापे मारे।

सूत्रों ने बताया कि ईडी की कोच्चि इकाई ने चेन्नई इकाई के सहयोग से चेन्नई और केरल में फिल्म निर्माता के विभिन्न कार्यालयों पर छापे मारे।

ईडी अधिकारियों ने श्री गोपालन चिट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसके कार्यालयों पर छापे मारे। कंपनी पर फेमा नियमों के उल्लंघन और लगभग 1000 करोड़ रुपये के अनधिकृत धन के लेनदेन का आरोप है।

इस बीच, आयकर विभाग ने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को एक नोटिस भेजकर उनकी आय और संपत्ति के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

इससे पहले, 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म एम्पुरान की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि यह राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन करती है। इस बीच, आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ कई लेख प्रकाशित करके फिल्म के खिलाफ अभियान चलाया।

आशीर्वाद सिनेमा, श्री गोकुलम मूवीज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के सह-निर्माता एंटनी पेरुंबवूर, सुबास्करन थे। इस फिल्म की कहानी मुरली गोपी ने लिखी है और इसका निर्देशन अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है, जिन्होंने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ अभिनय भी किया है। फिल्म में अभिनेत्री मंजू वारियर, सूरज वेंजारामूडू, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, जेरोम फ्लिन और एरिक एबौने ने भी अभिनय किया है।

इससे पहले, विभिन्न हिंदू संगठनों ने मोहनलाल से माफी की मांग की थी और केंद्र सरकार से उनका ‘टेट्रोटोरियल मेजर’ का दर्जा वापस लेने का आग्रह किया था।

Next Post

शाह के कार्यक्रम में जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 30 घायल

Sat Apr 5 , 2025
दंतेवाड़ा 05 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे ग्रामीणों से भरे पिकअप वाहन के छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई तथा 30 […]

You May Like