
भोपाल। ईंटखेड़ी क्षेत्र में दीपावली पर्व की रात सड़क हादसे में कार की जोरदार टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार जारी है. कार चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल रंग की थार गाड़ी से बाइक सवार युवकों की मौत की जानकारी सामने आई है. मृतकों की पहचान अब्दुल मुख्तार और अब्दुल गनी के रूप में की गई है. यह हादसे दीवाली की रात को उस समय हुआ, जब दो बाइकों से चार युवक सड़क पर निकले थे. इसी दौरान हादसे में दो की मौत हो गई और दो गंभीररूप से हैं. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आरोपी अपनी धार गाड़ी को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गए. हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी. गाड़ी नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक और आरोपियों की खोजबीन करने में ईंटखेड़ी थाना पुलिस जुटी है. पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे दिए है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
