सिरोंज को रेलवे लाइन से जोड़ना प्राथमिकता में : सांसद वानखेड़े

सिरोंज। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सिरोंज-लटेरी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में सांसद लता वानखेड़े ने देश की आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं के व्यापार को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर जाता है, इसलिए सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई।

सम्मेलन के दौरान विधायक उमाकांत शर्मा ने सांसद वानखेड़े से सिरोंज को रेलवे लाइन से जोड़ने और जिला का दर्जा दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस पर सांसद ने कहा कि सिरोंज को रेलवे लाइन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और उन्हें विश्वास है कि उनके कार्यकाल में यह सपना पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Next Post

किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिलाने मंडियों में निगरानी के सख्त इंतजाम

Tue Oct 21 , 2025
राजगढ़/ब्यावरा। किसानों को उनकी सोयाबीन फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने भावांतर भुगतान योजना को प्राथमिकता से लागू किया है.इस योजना के तहत किसानों को मंडी में मिलने वाले मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बीच के अंतर की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी. जिले […]

You May Like