शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर आरोपी से हुई थी दोस्ती

भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में एक 25 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक 6 साल से शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मसरत से पीड़िता की मुलाकात 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. ऑनलाइन बातचीत के दौरान मसरत ने पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए शादी का प्रस्ताव रखा. झांसे में लेकर आरोपी ने महिला को मुलाकात के लिए एक होटल में बुलाया और संबंध बनाए. पीड़िता का आरोप है कि मसरत 6 साल से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. महिला ने जब शादी करने का उस पर दबाव डाला, तो वह कोई न कोई बहाना बताता रहा. हाल ही में मसरत ने जब महिला से सीधे तौर पर शादी करने से इंकार कर दिया, तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामला पुलिस में पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मसरत मौके से फरार हो गया. आरोपी की तलाश में कमलानगर थाना पुलिस जुटी है.

Next Post

मॉडल से सांदीपनि तक, सिर्फ ब्रांडिंग में उलझी प्रदेश की शिक्षा: पटवारी

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्रमुख योजनाएं जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही हैं। हालिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए पटवारी ने […]

You May Like