नपाध्यक्ष ने दी वार्ड को लाखों की सौगात

सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य कराए गए है और जहां पर भी आवश्यकता होती है, वहां निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं.

सोमवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने 15 लाख से अधिक के तीन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस मौके पर वार्ड क्रमांक चार के पार्षद राजेश मांझी ने बताया कि क्षेत्र का विकास वर्तमान नगर परिषद में तेजी से किया गया है. हमारे नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा वार्ड में आने वाली जल भराव की समस्या के लिए करीब 3 लाख 20 हजार से नाली निर्माण कार्य किया है. वहीं साढ़े 13 लाख की लागत से डामरीकरण और सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है.

पार्षद श्री मांझी ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत नौ लाख की राशि से अनिल शर्मा के घर से गीता भवन तक जाने वाली सड़क का नौ लाख की राशि से डामरीकरण किया जाएगा. इसके अलावा साढ़े चार की राशि से सीसी सड़क और तीन लाख 20 हजार की राशि से नाली निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाएगा. भूमिपूजन कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, विजेन्द्र परमार, अजय पाल सिंह राजपूत, कमलेश कुशवाहा, कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा व अनेक क्षेत्रवासी शामिल थे.

 

Next Post

शिव बारात समिति के अध्यक्ष बने राजीव

Tue Jan 20 , 2026
सीहोर।भव्य विशाल शिव बारात आयोजन को लेकर छीपापुरा कस्बा में नगर पुरोहित पृथ्वी बल्लभ दुबे की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया. समिति के प्रमुख सरंक्षक गौरव सन्नी महाजन, कमलेश अग्रवाल, शिव बारात आयोजन के संस्थापक लोकेश सोनी की विशेष उपस्थिति रही. सर्वसहमति से शिव बारात आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव […]

You May Like