इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में जहरीली वस्तु खाने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त राजू दिन पिता ठाकुर दीन कश्यप के रूप में हुई है. घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, जिससे मामले में संशय बना हुआ है.
राजू ने रविवार को जहरीली वस्तु खा ली थी. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, उसने शराब के नशे में यह कदम उठाया, लेकिन परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं. एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने साफ कहा कि जहरीली वस्तु जरूर खाने में आई, लेकिन राजू शराब का सेवन नहीं करता था. इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी.
