पहाड़ी में छिपा रखा था शराब का जखीरा, दबोचा गया अवैध शराब तस्कर

जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने एकलव्य छात्रावास के पास पहाड़ी पर घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामपुर छापर निवासी गंगा सोनकर भारी मात्रा में शराब लेकर एकलव्य छात्रावास के सामने, पहाड़ी किनारे अंधेरे में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाई और मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी गंगा उर्फ गंगू सोनकर (55) अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। हालांकि उसे घेरकर पकड़ लिया गया। जब मौके की तलाशी ली गई तो आरोपी ने पहाड़ी के पत्थरों के बीच बड़ी चतुराई से चार बोरियां छिपा रखी थीं। बोरियों से कुल 304 पाव देशी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी गंगा सोनकर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गांजा समेत युवक धराया
पनागर पुलिस ने लीटी उमरिया में घेराबंदी कर राहुल कुशवाहा पिता फूलचंद कुश्वाहा 26 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर को दबोचा। तलाशी लेने पर 7 पुडिय़ा में 21 ग्राम 63 मिलीग्राम गांजा रखा मिला। पूछताछ करने पर गांजा की पुडिय़ा इंदल सिंह राजपूत निवासी निरंदपुर से खरीदकर बेचने के उद्देश्य से लाना बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Next Post

सर्पदंश से महिला की मौत

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत अमझर निवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विक्टोरिया अस्पताल से सूचना मिली कि दोपहर लगभग 3-40 बजे रजनी बाई कडोपा 28 वर्ष निवासी अमझर खमरिया को सर्प काटने के कारण भांजा प्रभात मार्को द्वारा उपचार के लिए भर्ती […]

You May Like