SIR पर सियासी संग्राम तेज, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे राहुल-ममता समेत 10 विपक्षी नेता

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच जारी टकराव के बीच INDIA गठबंधन के नेता आज रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के सामने अपनी चिंताएं रखेगा। विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे जाने की भी बात है।

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले विपक्षी सांसद संसद के पुराने भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे और आगे की रणनीति पर चर्चा की। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल हैं। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और राजघाट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव और CPI(M) महासचिव एमए बेबी समेत अन्य विपक्षी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची में बदलाव संभव है।

अब सभी की नजरें रात 8 बजे होने वाली इस मुलाकात पर टिकी हैं। बैठक में विपक्ष SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगा। मुलाकात के बाद विपक्ष की ओर से मीडिया को जानकारी दिए जाने की संभावना है। इस बैठक के बाद INDIA गठबंधन की अगली राजनीतिक और संसदीय रणनीति क्या होगी, यह देखना अहम होगा।

Next Post

18 वरिष्ठ राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को उच्च वेतनमान

Fri Oct 9 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी दीर्घ सेवाओं और अनुभव के आधार पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लिए गए इस निर्णय के तहत सात अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल और 11 […]

You May Like