ग्रामोदय विवि के प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देने दुबई जायेंगे

अबू धाबी विश्वविद्यालय में 10 एवं 11 जनवरी को होगा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान

विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे

सतना/चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के हिंदी विषय के विद्वान प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देने दुबई जायेंगेअबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान होगा। विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे।जानकारी के अनुसार अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ ललित कुमार सिंह हिंदी भाषा के विकास में हिंदी सिनेमा के योगदान विषय पर व्याख्यान देंगे।

अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है डॉ सिंह को अबू धाबी विश्वविद्यालय ने विशिष्ट शोध व्याख्यान हेतु वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है।ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने डॉ ललित कुमार सिंह को विशेष व्याख्यान हेतु दुबई जाने की अनुमति देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ ललित कुमार सिंह को मिले इस विशिष्ट अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्र सहित शिक्षकों ने शुभकामनाओं दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ ललित कुमार सिंह के शोध परक व्याख्यान प्रस्तुति से ग्रामोदय विश्वविद्यालय को हिंदी जगत में एक नई पहचान मिलेगी।

Next Post

कोठी शराब दुकान के कर्मचारियों का तांडव

Mon Jan 6 , 2025
सतना: कोठी शराब दुकान के कर्मचारियों ने रविवार की रात ग्राहकों पर लाठी डंडो से हमला किया। ग्राहकों ने ओवररेटिंग का किया था विरोध, जिसके बाद शराब दुकान मैनेजर के इशारे पर ग्राहकों को लाठी डंडो से जमकर पीटा। घटनाक्रम का फुटेज सीसीटीवी में कैद है। दो युवकों पर हुआ […]

You May Like