पिपरिया:ग्राम सिंगानामा, पिपरिया में विगत दिनों घर के आंगन में ही खेल रहे 7 वर्ष के मासूम बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्चे की जान चले गई। इसके बाद नवनीत सिंह नागपाल ने पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान किया तथा परिवार को अंत्येष्टि की राशि पांच हजार रुपए एवं मानव वन्य जीव संघर्ष मुआवजा राशि आठ लाख रुपए की तत्काल सहायता शासन द्वारा प्रदान कराई गई।
ईश्वर मृतात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दें।
