उज्जैन, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां “क्षिप्रा मैया” का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और चुनरी भी भेंट की।
डॉ यादव ने मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच घाट पर पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचकर महंत गुरु सुंदर महाराज जी के श्रीचरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु संत श्री सुंदर महाराज जी ने उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।
Next Post
शहडोल के उद्योगपतियों से संवाद किया मोहन यादव ने
Tue Jan 14 , 2025
रीवा, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देर शाम रीवा हवाईअड्डे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित होने वाली रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए […]

